घर के मुख्यद्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अपने घर के द्वार पर चाँदी का स्वस्तिक लगायें।
पूर्व दिशा में ख़ूबसूरत पेंटिंग व सुंदर पिक्चर लगा कर पूरे घर को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह से भर सकते हैं।
पेड़ पौधे भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करते हैं। अगर पेड़ पूर्व दिशा में लगाते हैं तो ये पूर्व दिशा के वास्तु दोष को ख़त्म करता है और वहाँ सन्तुलन बनाने का काम भी करते हैं।
उत्तर दिशा में कुबेर देवता को स्थापित कर के ज़िन्दगी में होने वाली धोखाधड़ी, उच्च शिक्षा व क़ानून संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।
अपने लक्ष्य को अपने हाथों से काग़ज़ पर लिखकर अपने काम करने के स्थान पर अपने सामने लगा दें। साथ ही एक समय सीमा तय कर दीजिए। ऐसा करने से आप को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी।

(गर्व से कहो हम हैं इंडियन)