Thursday, February 18, 2016

वास्तु के अनुसार घर में ऐसी तस्वीरें न लगाएं


Image result for mahabharatघरों की शोभा बढ़ाने के लिए घर में  विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, पौधे और चित्र, लगाई जाती हैं। वास्तु के अनुसार चित्र का शुभ-अशुभ प्रभाव सिर्फ मनुष्य पर ही नहीं उस घर भी होता है जहां चित्र स्थापित किया जाता है। घर में ऐसे चित्र लगाने चाहिए जो किसी पवित्र पौराणिक घटना के हों या जिनके दर्शन से मन को प्रसन्नता प्राप्त हो। इनमें भी वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। 



Image result for mahabharat
महाभारत हिंदुओं का एक पवित्र ग्रंथ है लेकिन वास्तु के मुताबिक घर में महाभारत युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में तनाव का माहौल रहता है। वहां अशांति का वातावरण निर्मित हो सकता है।

Image result for broken ship

नाव जीवन-यात्रा का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए अगर किसी नाव का चित्र लगाना हो तो वह सुंदर तथा तैरती हुई होनी चाहिए। डूबती हुई, टूटी और क्षतिग्रस्त नाव के चित्र घर में लगाने से परिवार का भाग्य अवरुद्ध होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
Image result for stopped fountain                                                                                                         

घर में फव्वारा तथा जलस्रोत शुभ माने गए हैं। इन्हें देखने से मन प्रसन्न होता है लेकिन फव्वारे का चित्र शुभ नहीं माना गया है। बहता फव्वारा धन के अपव्यय का सूचक होता है। वहीं बंद फव्वारा तो घोर अशुभ होता है जिस घर में ऐसा होता है वहां धन की बचत में बाधाएं आती हैं। 


Image result for wild animals
 घर में हिंसक पशुओं के चित्र भी नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर में अशुभ प्रवृत्ति का आगमन होता है। रोज हिंसक पशुओं के चित्र देखने से मन भी हिंसक हो सकता है। ऐसे घर में तनाव, झगड़े का वातावरण होता है। अतः घर में सदैव शुभ दृश्यों वाले चित्र ही लगाने चाहिए।

Image result for vastu picture for factory



   (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)