Saturday, January 30, 2016

वास्तु टिप्स

Image result for calendar
किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर अथवा दरवाजे के मार्ग में कैलेन्डर कभी न लटकाएं, क्योंकि दरवाजे के ऊपर विशेष रूप से मुख्य दरवाजे के ऊपर कैलेन्डर या घड़ी लटकाना घर के सदस्यों की दीर्घ आयु के लिए बुरा है। प्रतीकात्मक रूप से इसका यह मतलब होता है कि आपकी ज़िन्दगी के कितने दिन शेष बचे हैं।

Image result for sharp items

दक्षिण-पूर्व दिशा का तत्व काष्ठ है। पांच तत्वों के विध्वंसक चक्र के अनुसार धातु काष्ठ को काट डालती है, इसलिए इस क्षेत्र में कैंची या चाकू जैसी धारदार वस्तु रखना इस क्षेत्र की ऊर्जा के लिए हानिकारक है। इन वसतुओं का नकारात्मक प्रभाव संपन्नता के मार्ग में बाधक बनता है, क्योंकि इस क्षेत्र से जुड़ी हुई जीवन की अभिलाषा सम्पत्ति है 


Image result for agarbatti

घर में भगवान की पूजा करने के लिए धूप व अगबत्तियों का प्रयोग करते हैं। अगरबत्तियों की मोहक सुगंध से आसपास का वातावरण सुगंधित हो उठता है। ये बहुत ही उपयोगी होती हैं। क्योंकि, इनसे नकारात्मक ऊर्जाओं वाली वायु शुद्ध हो जाती है। धूप जलाने से ऊर्जा का सृजन होता है, स्थान पवित्र हो जाता है व मन को शान्ति मिलती है। इसलिए, प्रतिदिन अगरबत्तियां और धूप जलाना अति उत्तम और बहुत ही शुभ है।


दरवाजे के पास पानी होना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। विशेष रूप से यह उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर के दरवाजों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। पानी का पात्र अत्यंत सावधानी के साथ रखना चाहिए। इस पात्र को दरवाजे के पास बाईं ओर रखना चाहिए। जब आप घर में खडे हों और बाहर की ओर देख रहे हों, तो आपके बाईं ओर पानी हो, दरवाजे के दाईं ओर भूल कर भी पानी का पात्र मत रखिए, क्योंकि इसका उल्टा असर हो सकता है । इसके कारण घर का पुरूष किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित हो सकता है अथवा वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे का प्रवेश हो सकता है ।
Image result for bamboo tree


बांस के पौधे लम्बी आयु के लिए  बहुत शक्तिशाली प्रतीक माने जाते हैं। बांस प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भरपूर वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी भी प्रकार के तूफानी मौसम का सामना करने का सामर्थ्य रखने के प्रतीक हैं। यह पौधा अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। यह अच्छे भाग्य का भी संकेत देता है, इसलिए आप बांस के पौधों का चित्र लगाकर उन्हें शक्तिशाली बना सकते हैं।


Image result for vastu picture for factory








   
                                                                                              (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)

वास्तु के अनुसार ये चीजे ना रखें अपने घर में

Image result for mahabharat
अगर घर पर सुख-शांति चाहते हैं तो अपने घर पर माहाभारत की किसी भी घटना की छवि दीवार पर ना लगाएं। यह दिखाता है कि घर में परिवार वालों के बीच में मची कलह का कभी अंत नहीं हो सकेगा। 




Image result for taj mahal
लोग ताज महल को प्‍यार का प्रतीक मान कर अपने घर पर रखते हों। लेकिन उन्‍हें यह समझना चाहिये कि ताज महल में शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की समाधि बनवाई थी। इसलिये अपने घर पर ना तो ताजमहल का कोई फोटो लगाएं और ना ही कोई शो पीस ही रखें क्‍योंकि यह मौत की निशानी और निष्क्रियता का प्रतीक है।
Image result for natraj images

गुस्‍से में नांचते हुए शिव का प्रतीक नटराज लगभग हर क्‍लासिकल डांसर के घर पर रखी होती है। पर सिक्‍के के दो पहलु होते हैं। एक ओर शिवा अपने नांच में जबरदस्‍त कला का रुप दिखा रहें हैं तो वहीं पर दूसरी ओर यह नृत्‍य विनाश का प्रतीक भी है। इसलिये आपको यह विनाश का प्रतीक अपने घर पर रखने से बसना चाहिये।


Image result for broken ship drawing


डूबती नांव की छवि अपने घर पर नहीं रखनी चाहिये। डूबती हुई नांव परिवारजनों के बीच के संबन्‍ध को बिगड़ती है। इसलिये अगर आपके घर पर ऐसी कोई चीज है तो उसे निकाल फेकिये।

Image result for forest animals


घर में किसी भी जंगली जानवर का फोटो या शोपीस नहीं लगाना चाहिये। ये प्राकृति में जंगली पन को बढ़ावा देते हैं और घर में परिवारजनों के नेचर में हिंसक दृष्टिकोण पैदा करते हैं।




Image result for vastu picture for factory

                                                                                         
  (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)

Friday, January 29, 2016

उपाय जो आपके जीवन में आई बाधाओं का शीघ्र निवारण कर सकते हैं।


Image result for kapoor used in poojaअगर घर के सदस्य किसी समस्या से परेशान हैं, आपसी तनाव है या अनबन है तो रात को सोने से पहले घी मिश्रित कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 





Image result for hanuman ji


अगर आपके काम एक के बाद एक बिगड़ते ही जा रहे हैं, तो आप पवनपुत्र हनुमान का पूजन कीजिए। मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं। इससे आपके बिगड़ते काम पुनः बनने लगेंगे। हर रोज नियमपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। स्नान करने के बाद जब अपने कक्ष में प्रवेश करें तो सबसे पहले हनुमानजी को प्रणाम करें। इससे मनुष्य दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यश और शक्ति प्राप्त करता है।

Image result for baby cow


गाय  के शरीर में देवी-देवताओं का वास माना गया है। हर रोज गाय को रोटी खिलाएं। अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। जिस घर से गाय भूखी जाती है वह पाप का भागी होता है। गाय को कभी कटु वचन न बोलें। गाय को नित्य भोजन देने वाले घर में अन्न की कमी नहीं आती। इससे विभिन्न ग्रहदोष और जीवन पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।



Image result for crow

पक्षियों पर दया करना भी इसी श्रेणी में आता है। संभव हो तो हर दिन या सप्ताह में किसी एक दिन पक्षियों को दाना डालें और पानी की व्यवस्था करें। पक्षियों को दाना डालने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। अगर कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष हो तो कौवे को मिठाई खिलानी चाहिए। इससे अनिष्ट तथा बाधाओं का निवारण होता है।




Image result for ant feederचींटियों को शक्कर मिला आटा डालें । यह शनिदेव के दोष को दूर करने का प्रभावी उपाय माना जाता है। इससे घर के कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा कारोबार का घाटा, बेवजह लगा कलंक, दुर्घटना, यंत्रों की खराबी जैसी समस्याएं भी इससे ठीक होती हैं।
Image result for black dog

 कर्ज, आर्थिक संकट जैसी समस्याओं में कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। अगर किसी काम में निरंतर असफलता मिल रही है, काम में मन नहीं लगता तो कांसे के पात्र में सरसों का तेल भरें और उसमें अपना चेहरा देखें। यह तेल किसी को दान कर दें या शनिदेव के मंदिर में चढ़ा दें। इससे आपकी परेशानियों का समाधान हो जाएगा।


Image result for vastu picture for factory
                                                                                         
      (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)


Thursday, January 28, 2016

घर का दरवाजा


Image result for stairs design

अगर दरवाजा अच्छी स्थिति में हो, जिसे देखने से मन में खुशी का अहसास हो, दरवाजा खोलते ही ऊपर जाने की सीढ़ियां दिखाई दें तो ये स्थिति साबित करती है कि इस घर में रहने वाला मेहनती और समय के साथ चलने वाला है। ऐसे लोग धन को अधिक महत्व देते हैं और उसकी प्राप्ति के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाते रहते हैं।

Image result for main entrance old doors


अगर आप हल्का गुलाबी, कलात्मक, मन को सुकून देने वाले और आकर्षक दरवाजे पसंद करते हैं तो इसका मतलब है कि आपमें सृजन क्षमता है। ऐसे लोग सृजनात्मक विचारों वाले होते हैं। इन्हें लोगों के साथ रहना पसंद होता है। आमतौर पर ये ईश्वरीय शक्ति में गहरा विश्वास रखते हैं और जीव-जंतुओं पर दया रखते हैं।

Image result for main entrance old doors
बेहद साधारण, कमजोर लगने वाले, आमतौर पर असुरक्षित लगने वाले दरवाजे यह बताते हैं कि इसका गृहस्वामी साधारण बुद्धि और साधारण सपनों का मालिक है। वह अधिक आकांक्षाएं नहीं रखता और यदि रखता है तो उनकी प्राप्ति के लिए कोशिश नहीं करता। ऐसे लोग प्रायः मिलनसार नहीं होते।


Image result for dark paint with slogan main doorजिन दरवाजों पर मकड़ी के जाले, धूल की परत हो, जिनकी कई दिनों से सफाई न हुई हो, तो इससे जाहिर होता है कि यहां रहने वाले लोग किसी एक ढर्रे पर चलने वाली जिंदगी से बंधे हुए हैं। ये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में नहीं सोचते। ऐसे दरवाजे मानसिक तनाव और अभाव की निशानी होते हैं।

अगर भुतहा किले जैसे दरवाजे पसंद हों या जिनमें नुकीली कीलें लगी हों, जो दरवाजे आकार में बहुत बड़े, भारी और पुराने हों तो यह जाहिर करता है कि आप अपने अतीत से बहुत लगाव रखते हैं। ऐसे लोग बीती बातों को सहज ही भुला नहीं सकते। 

Image result for dark paint with slogan main door
गहरे रंग वाले, विचित्र आकार के, जिन पर अलग किस्म की पेंटिंग या कोई वाक्य आदि लिखा हो, ऐसे दरवाजे जिस घर के हों, उसका मालिक खुद की खूबियों को लोगों के सामने जाहिर करना पसंद करता है। वह चाहता है कि लोग उसकी बातें सुनें और उसकी राय अहम मानी जाए। ऐसे लोग अक्सर चर्चा में रहना चाहते हैं।

जिस घर में एक के बाद एक कई दरवाजे हों या दरवाजे के बाद लंबी सुरंग जैसा मार्ग हो, तो ये साबित करते हैं कि इसका गृहस्वामी दिखावे में ज्यादा यकीन करता है। वह अपनी आर्थिक स्थिति या किसी काबिलियत को दूसरों को बताने में ज्यादा पसंद करता है।

Image result for vastu picture for factory
                                                                                        
    (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)