Friday, November 20, 2015

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

Image result for gudhal flower



यह सूर्य और मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है। मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी को गुड़हल का फूल अर्पित करें। यूं तो गुड़हल का पौधा घर में कहीं भी लगाने से पूरा लाभ मिलेगा। 




Image result for tulsi plant images

तुलसी का पौधा घर के बीचो बीच रखना बहुत ही लाभदायक होता है और यह घर से नकारात्मक उर्जा को दूर करवातावरण में सुख-शांति प्रदान करता है। जिनका शुक्र ग्रह कमजोर है उन्हें रोज शाम को तुलसी के आगे दीप प्रज्वलित करना चाहिए।




Image result for kela plant

घर के पीछे की ओर लगाएं केले का पौधा। यदि हम केले के पेड़ को किसी ग्रह के साथ जोड़ें तो यह बृहस्पति देवता का स्वरुप माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भी केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस तरह केले का पेड़ लगाने से धन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है।



Image result for harsingar plant

छोटे-छोटे फूलों वाला हरसिंगार का पेड़ दिलाएगा लाभ और इसकी अद्भुत सुगंध से मिलेगी दिल को ठंडक। इस पौधे का संबंध चन्द्र ग्रह से है जो अपने आप में ही शांति और ठंडक पहुंचाने वाला ग्रह है। इस पौधे को घर के बीचो-बीच या पिछले हिस्से में लगाने से आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। इसकी देखभाल में कोताही न करें, इस पौधे के सूख जाने से मन पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।



Image result for anar tree

राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव ने ज़िन्दगी को उलझा कर रख दिया है? तंत्र-मंत्र के बाद भी नहीं दूर हो रही जीवन की मुश्किलें? अनार का पौधा अपने घर मेंलगाइये। अनार का पेड़ घर के सामने लगाना फायदेमंद होता है। अनार के फूल को शहद में डुबो कर प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित करने से भारी से भारी कष्ट भी दूर होते हैं।
Image result for shami tree

शनि नाराज हैं और जीवन में बनते काम बिगड़ रहे हैं तो घर में लगाइये शमी का पेड़। मान्यता है कि शमी का पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है और इस पेड़ का संबंध शनि महाराज से है। वास्तु विज्ञान के अनुसार शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बायीं ओर लगाएं और नियमित रूप से सरसों के तेलका का दीपक जलाएं। इससे शनि की कृपा बनी रहेगी और आपके हर काम आसानी से बनेंगे।



Image result for peepal tree
बुध, शनि, और बृहस्पति ग्रह से गहरा नाता है पीपल के वृक्ष का। कहते हैं पीपल की नियमित पूजा करने, जल चढ़ाने और परिक्रमा करने से संतान दोष नष्ट होता है और बीमारियों से निजात मिलता है। पीपल का बोनसाई पेड़ घर के पिछले हिस्से में लगाएं तो यह उन्नति एवं लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।





Image result for vastu picture for factory

No comments:

Post a Comment