Friday, February 19, 2016

किचन के वास्तु संबंधी दोष से बचाव

Image result for kitchen in front of main gateयदि घर में किचन मेन गेट से जुड़ा हो, वहां पति-पत्नी के बीच आपस में मतभेद पैदा होने लगते हैं।

घर के मेन गेट के ठीक सामने किचन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा किचन घर के सदस्यों के लिए अशुभ रहता है।

जिस घर में किचन के अंदर ही मंदिर होता है, उस परिवार के किसी सदस्य को रक्त संबंधी शिकायत हो सकती है।



Image result for store room in kitchen
यदि घर में किचन के अंदर ही स्टोर हो तो घर के स्वामी को अपनी नौकरी या व्यापार में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

किचन व बाथरूम का एक सीध में साथ-साथ होना शुभ नहीं होता। ऐसे घर में रहने वालों को जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

यदि किचन पानी की टंकी या कुएं के साथ लगा हो तो भाइयों में मतभेद रहते हैं। गृहस्वामी को धन कमाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।

Image result for store room in kitchen

बिना स्नान किए किचन में प्रवेश करना भी अशुभ होता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों में चिड़चिड़ापन और आलस्य बढ़ता हैं।


घर के वास्तुदोषों को मिटाने के लिए किचन में मंदिर नहीं बनाना चाहिए किचन व स्टोर रूम अलग-अलग बनाने चाहिए। घर के किसी भी सदस्य के भोजन करने से पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए। साथ ही गाय को भी भोजन करवाना चाहिए। ऐसा करने से घर के वास्तु संबंधी दोष धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।



Image result for vastu picture for factory

                                                                                          
      (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)