हर रोज सुबह-सुबह घर के अंदर और बाहर अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनाएं।
घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। इसके लिए समुद्री नमक श्रेष्ठ रहता है।
घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए ये एक कटोरी में साबूत नमक भरें और इस कटोरी को बाथरूम में रखें। इस उपाय से भी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
घर में गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांच चीजें कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद जो धुआं निकलेगा, उसे पूरे घर में फैलाएं। इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है। सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए। गौमूत्र की तीव्र गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वास्तु दोषों के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी बेअसर हो जाती है।

(गर्व से कहो हम हैं इंडियन)