Saturday, January 9, 2016

घर से दरिद्रता दूर रखेगी झाड़ू


Image result for jhadu imageजिन घरों में नियमित रूप से झाड़ू नहीं लगाई जाती वहां दरिद्रता निवास करती है। झाडू को महालक्ष्मीजी का प्रतीक मानने वालों के अनुसार झाडू को कभी पैर नहीं लगाने चाहिए।

प्रतिदिन प्रात: और सायं काल में घर और कार्यस्थल की झाडृू से सफाई करने से स्वच्छता के साथ धन की प्राप्ति भी होती है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को धन की देवी महालक्ष्मी का प्रतीक मानते हुए झाडू़ को उचित और साफ-सुथरी जगह पर रखने को कहा गया है।


Image result for jhadu image

झाड़ू का उपयोग पूरा होने के बाद उसे किसी ऐसे सुरक्षित स्थान पर रख देना चाहिए, जहां इस पर किसी की नजर न पड़े। माना जाता है कि अपवित्र, गंदे और पानी वाले स्थान पर झाड़ू को नहीं रखना चाहिए।


Image result for jhadu imageदीवार के सहारे भी झाड़ू को खड़ी नहीं रखते। घर, दुकान या कार्यस्थल आदि की सफाई में काम आने वाले झाडू़ से भूल कर भी सड़क, नाली या मल-मूत्र की सफाई नहीं करनी चाहिए। घर के किसी सदस्य या मेहमान के जाने के तुरंत बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है।




कहते हैं कि नियमित रूप से प्रात: और सायं काल में घर और कार्यस्थल की झाडृू से सफाई करने से स्वच्छता के साथ धन की प्राप्ति भी होती है। यही वजह है कि सुबह झाडू़ लगाने की परंपरा घरों में है।

Image result for vastu picture for factory

                                                                                          
(गर्व से कहो हम हैं इंडियन)

No comments:

Post a Comment