Tuesday, November 10, 2015

किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण


Image result for happy diwali banner images

Image result for kitchen design         
Image result for kitchen design

बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए, न ही खाना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

वास्तु के अनुसार, किचन के ठीक सामने बाथरूम होना गलत माना जाता है।

घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर दश्रिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाया जाए तो घर की सुख-शांति पूरी तरह से भंग हो सकती है। आए दिन घर के लोगों में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बनी रहती है।

पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने पर धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा होता है।

किचन घर में किसी भी दिशा में हो, लेकिन खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर ही रहे, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।
Image result for kitchen design    

किचन में एक खिड़की यदि पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु की नजर से यह बहुत अच्छा माना जाता है।





रोज घर के किसी भी सदस्य के खाना खाने से पहले यदि गाय को भोजन का थोड़ा सा भाग दिया जाए तो सभी कामों में सफलता मिलती है।


                                    Image result for vastu picture for factory

No comments:

Post a Comment