Wednesday, November 11, 2015

एनर्जी देता है अशोक वृक्ष

                                       Image result for happy diwali banner images

हिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पर अशोक का पेड़ होता है, वहां किसी तरह का शोक या अशान्ति नहीं रहती। इसलिए मांगलिक एवं धार्मिक कामों में अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है। 
Image result for ashok tree image

अशोक का पेड़ महिलाओं को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा देने में सफल माना जाता है। महिलाएं अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं तो उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है।


अशोक का पेड़ घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती रहे। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है।

 प्रत्येक शुक्रवार को अशोक के वृक्ष के नीचे घी एवं कपूर मिश्रित दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।

Image result for ashok tree image 

जिस घर के लोग रोज अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं, वहां पर हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। ऐसा घर रोग, शोक, अशान्ति जैसी परेशानियों से बचा रहता है।






किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को निकाल लें। फिर उसे साफ पानी या गंगा जल से शुद्ध करके, अपने घर के पूजा स्थल में रख कर, मां दुर्गा के मंत्र से 108 बार जाप करें। इसके बाद इस जड़ को लाल कपड़े या लाल धागें में बांधकर शरीर पर धारण करने से मनचाहे कामों में सफलता मिलने लगती है।


                                      Image result for vastu picture for factory


No comments:

Post a Comment