Monday, November 9, 2015

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के बाहर बनाएं रंगोली

 
Image result for rangoli design images new                                                                                                                     Image result for rangoli design images new



घर के बाहर बनाएं रंगोली
हर रोज सुबह-सुबह घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। घर के अंदर और बाहर अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनाएं। रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे महालक्ष्मी की प्रसन्नता भी प्राप्त हो सकती है।

Image result for salt picture
नमक के पानी से लगाएं पोछा
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। इसके लिए समुद्री नमक यानी साबूत नमक (खड़ा नमक) इस उपाय के लिए श्रेष्ठ रहता है। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है।
Image result for salt picture


बाथरूम में रखें साबूत नमक
एक कटोरी में साबूत नमक भरें और इस कटोरी को बाथरूम में रखें। इस उपाय से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। समय-समय पर कटोरी का नमक बदलते रहना चाहिए।



Image result for gomutra

गौमूत्र
 का छिड़काव करें
घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए।  जिन घरों ये उपाय किया जाता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। गौमूत्र की तेज गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वास्तु दोषों के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी बेअसर हो जाती है।

इन पांचों का धुआं कुछ देर के लिए घर में फैलाएं
घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए हर रोज घर में 5 चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए। ये पांच चीजें हैं लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन। गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद जो धुआं निकलेगा, उसे पूरे घर में फैलाएं। ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है। सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।


                                   Image result for vastu picture for factory

No comments:

Post a Comment