Sunday, October 25, 2015

आसान उपाय

Image result for swastik logo Image result for aquarium fishImage result for money plant






1. घर में वास्तुदोष कम करने और शांति का वातावरण बनाने के लिए घर के मेनगेट पर सिन्दूर से स्वस्तिक बनाएं, जो कि नौ अंगुल लम्बा और नौ अंगुल चौड़ा हो।
2. हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए घर की अलमारी या तिजोरी में हल्दी की गांठ, दाल चीनी की छाल रखनी चाहिए।
3. घर और ऑफिस में एक्वेरियम रखने से धन और भाग्य में वृद्धि होती है।

4. घर में तांबे का पिरामिड रखने और नौ दिन तक अखण्ड भगवन कीर्तन करने से वास्तु दोष कम होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
5 घर या दुकान में धन-लक्ष्मी हमेशा बनी रहे, इसके लिए अपनी तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना चाहिए।
6. घर के मेनगेट पर तुलसी या केले का पौधा लगाने से वास्तुदोष दूर होता है और घर में प्रेम का वातावरण बनता है।
7. घर में सप्ताह में कम से कम एक बार कर्पूर जलाना चाहिए। उसका धुंआ वास्तुदोष दूर करना है।

8. पिरामिड आकार का मंगल यंत्र घर में लगाने से वास्तुदोष का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
9. घर या ऑफिस में ताजे फूल रखने से सुख-समृद्धि मिलती है।
10. दुकान या ऑफिस के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोने) में मंदिर बनाना चाहिए, इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
11. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मेनगेट की दहलीज में ठोस बनवानी चाहिए और दहलीज के नीचे का स्थान खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

12. चांदी का तार घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से वास्तुदोषों का निवारण होता है।
13. घर के दक्षिण-पूर्व कोने में पक्षियों के नहाने के लिए पानी भरा हुआ कटोरा रखना चाहिए, इससे परिवार के लोगों के आय के स्त्रोत बढ़ते हैं।
14. घर के आंगन में मनीप्लांट लगाने से धन-संपत्ति प्राप्त होती है।

No comments:

Post a Comment