Friday, February 5, 2016

पानी का अपव्यय कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

Image result for tap leakage
Image result for tap leakageयदि घर में बाथरूम का नल या किसी अन्य स्थान का नल लगातार टपकते रहता है तो इसे गंभीर वास्तु दोष माना गया है। ऐसा होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रभावशाली हो जाती है, धन का अपव्यय होता रहता है और पैसों की तंगी बनी रहती है। तो निश्चित ही घर में परेशानियां बनी रहेंगी। अत: लगातार टपकते नल को तुरंत ही ठीक करवाना चाहिए। नलों के साथ ही टंकियों की मरम्मत करवाएं और नियमित रूप से पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाएं। घर में कहीं भी नमी हो तो उसका उचित उपचार करवाएं। घर में पानी का अपव्यय कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इन दोषों का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर और आर्थिक जीवन पर पड़ता है। अत: पानी के अपव्यय को रोकना चाहिए।

Image result for salt bowlImage result for mirror in side bathroomबाथरूम में दर्पण लगा हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण दरवाजे के ठीक सामने न हो। वास्तु के अनुसार जब-जब बाथरूम का दरवाजा खुलता है, तब-तब घर की नकारात्मक ऊर्जा बाथरूम में प्रवेश करती है। ऐसे समय पर यदि दरवाजे के ठीक सामने दर्पण होगा तो उस दर्पण से टकराकर नकारात्मक ऊर्जा पुन: घर में आ जाएगी। अपने बाथरूम में एक कटोरी में खड़ा नमक रखेंगे तो आपके घर के कई वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। कटोरी में रखा नमक समय-समय पर बदल लेना चाहिए। खड़ा नमक आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर लेता है और वातावरण को सकारात्मक बनाता है।

Image result for blue bucket full of waterImage result for bathroom cleaning2-3 दिन में कम से कम एक बार पूरा बाथरूम अच्छी तरह साफ करना चाहिए। बाथरूम यदि एकदम साफ रहेगा तो इसका शुभ असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। साफ-सफाई वाले घरों में देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा साफ पानी से भरी रहना चाहिए। ऐसा करने पर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।


इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बाथरूम और कमरे के फर्श के बीच में कुछ दूरी अवश्य हो। बाथरूम और कमरे के फर्श के बीच दूरी बनाने के लिए थोड़ी ऊंची दहलीज बनाई जा सकती है। जब बाथरूम का दरवाजा बंद रहेगा तब दहलीज के कारण दरवाजे के नीचे से भी नकारात्मक ऊर्जा कमरे में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

Image result for geezer water heater

गीजर आदि विद्युत उपकरण अग्नि से संबंधित हैं, अत: इन्हें बाथरूम के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में लगाएं। बाथरूम में एक बड़ी खिड़की व एक्जॉस्ट फैन के लिए अलग से रोशनदान होना चाहिए। बाथरूम में गहरे रंग की टाइल्स न लगाएं। हमेशा हल्के रंग की टाइल्स का उपयोग करें।


Image result for attached bathroom




यदि बाथरूम का दरवाजा बेडरूम में खुलता हो तो उसे खुला रखने से बचना चाहिए। वैसे तो बेडरूम में बाथरूम नहीं होना चाहिए, लेकिन बेडरूम में बाथरूम है तो उसके दरवाजे पर पर्दा भी लगाना चाहिए। बेडरूम और बाथरूम की ऊर्जाओं का परस्पर आदान-प्रदान हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।


Image result for vastu picture for factory

                                                                                         
   (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)

No comments:

Post a Comment