Thursday, December 31, 2015

वास्‍तु टिप्‍स सुख-शांति के लिए

Image result for puja pictures
कई बार ऐसा भी होता है कि आप तमाम पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन अच्‍छे फल नहीं मिलते, ऐसे में आप अपने घर के वास्‍तुशास्‍त्र पर ध्‍यान दें। हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ टिप्‍स जो बहुत साधारण हैं और उनसे आप अपने घर में सुख-शांति बनाये रखने में सफल हो सकते हैं।
Image result for mirror




मकान का मुख्‍य द्वार दक्षिण मुखी नहीं होना चाहिए। इसके लिए आप चुंबकीय कंपास लेकर जाएं। यदि आपके पास अन्‍य विकल्‍प नहीं हैं, तो द्वार के ठीक सामने बड़ा सा दर्पण लगाएं, ताकि नकारात्‍मक ऊर्जा द्वार से ही वापस लौट जाएं।
Image result for kalash images


घर की पूर्वोत्‍तर दिशा में पानी का कलश रखें। इससे घर में समृद्धि आती है।



Image result for sunlight in home



घर के खिड़की दरवाजे इस प्रकार होनी चाहिए, कि सूर्य का प्रकाश ज्‍यादा से ज्‍यादा समय के लिए घर के अंदर आए। इससे घर की बीमारियां दूर भागती हैं।

Image result for flower pot



परिवार में लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए ड्रॉइंग रूम यानी बैठक में फूलों का गुलदस्‍ता लगाएं।



Image result for god pictures

रसोई घर में पूजा की अल्‍मारी या मंदिर नहीं रखना चाहिए।

बेडरूम में भगवान के कैलेंडर या तस्‍वीरें या फिर धार्मिक आस्‍था से जुड़ी वस्‍तुएं नहीं रखनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों पर पोस्‍टर या तस्‍वीरें नहीं लगाएं तो अच्‍छा है। हां अगर आपका बहुत मन है, तो प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाली तस्‍वीर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है, पति-पत्‍नी में झगड़े नहीं होते।

Image result for bathroom ideas


घर में शौचालय के बगल में देवस्‍थान नहीं होना चाहिए।


घर में घुसते ही शौचालय नहीं होना चाहिए।





Image result for vastu picture for factory


                                                                                         


गर्व से कहो हम हैं इंडियन

No comments:

Post a Comment