Monday, December 21, 2015

हर क‌िसी के ल‌िए फायदेमंद धन बाधा दूर करने वाले वास्तु के ट‌िप्स

Image result for crystal ball in window

शयन कक्ष की ख‌िड़क‌ियों में क्र‌िस्टल लगवाएं। इससे टकराकर जो रोशनी घर में आती है वह सकारात्मक उर्जा लाती है जो आपको स्वस्‍थ्य और उर्जावान बनाती है। इससे आप अपनी उर्जा का इस्तेमाल सही द‌िशा में करके लाभ प्राप्त कर पाते हैं।






एक दर्पण इस प्रकार लगाएं क‌ि उसका प्रत‌िब‌िंब त‌िजोरी और धन रखने के स्‍थन पर हो। यह व्यय को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे संच‌ित धन बढ़ता है।


Image result for water pot at roof

अपने घर की छत पर या चाहरदीवारी के अंदर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें ज‌िससे पक्ष‌ियों को भोजन पानी म‌िले। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक उर्जा लाते हैं ‌ज‌िससे धन संबंधी बाधाएं और उलझनें दूर होती हैं।






आय में बार-बार बाधा आ रही है या मेहनत के अनुरूप धन लाभ नहीं म‌िल रहा है तो अपने शयन कक्ष या घर की चाहरदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी चीज या कोई ठोस चीज रखें।

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें और उसके आस-पास की दीवारों पर रंग-रोगन करवाते रहें।
Image result for ganesha images

आपके घर के आस-पास नाला या बोर‌िंग है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं।


Image result for vastu picture for factory

                                                                                        


गर्व से कहो हम हैं इंडियन

No comments:

Post a Comment