Thursday, March 3, 2016

रात को सोते समय इन बातो का रखें ध्यान


Image result for bedroom designs

वास्तु  के अनुसार बिस्तर के पीछे खिड़की या खुला भाग नहीं होना चाहिए। बिस्तर के पीछे दीवार होने से आपको अधिक उर्जा मिलती है जिससे पर्याप्त उर्जा के साथ ही अच्छी नींद भी आती है।


Image result for bedroom designs


आपका पलंग घर में बीम के नीचे नहीं होना चाहिए। बीम के नीचे पलंग होने से सिर पर एक दबाव बना रहता है जो आपको मानसिक तनाव देता है  रात को बुरे सपने आएंगे और नींद भी बार-बार टूटेगी




Image result for bedroom designs

पलंग और बिस्तर ना तो बहुत अधिक नीचा हो और ना ही बहुत अधिक जमीन से उठा हुआ। पलंग के नीचे का स्थान साफ और खाली रखें। घर के कूड़े कबाड़े को अगर आप पलंग के नीचे रखते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य और नींद को प्रभावित करता है और आप सुबह तरोताजा होकर नहीं उठ पाते हैं  सुबह उठते समय थकान महसूस करेंगे।


Image result for bedroom designs

अच्छी और आरामदायक नींद के लिए जरूरी है कि आपका पलंग और बिस्तर सही होना चाहिए। अगर आप रात को अच्छी नींद लेंगे तभी पर्याप्त उर्जा के साथ आपकी सुबह खुशनुमा होगी।




Image result for vastu picture for factory

                                                                                        
        (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)