Sunday, February 28, 2016

फूल जिनके होने से महकता है मन

Image result for fresh flowers


फूल पौधे के तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। लकड़ी तत्व का अर्थ है उन्नति और विकास। इसलिए ताजे फूलों को घर, व्यवसाय या कार्यालय में रखना चाहिए। ऐसा होने पर नकारात्मक ऊर्जा संतुलित रहती है और व्यक्ति उत्साहित रहता है। 

Image result for fresh flowers in side door




ताजे फूल वातावरण को शुद्ध करते हैं। ये दरवाजे के पास रखे होना चाहिए। जिससे दरवाजे से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होती है।



Image result for purple flowers in purple pot



परिवार के सदस्यों के बीच संबंध सुधारने के लिए बैंगनी रंग के फूल, बैंगनी गुलदस्ते में अग्नि कोण में रखना चाहिए। फूल अगर सूख जाएं तो इन्हें निकाल कर ताजे फूलों का उपयोग ही करना चाहिए। 


Image result for fresh flowers




लाल रंग के फूल दक्षिण दिशा और पीले रंग के फूल दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए। गुलदस्ते में फूल ताजे ही लगाएं। सूखे फूलों को गुलदस्ते में से निकाल देना चाहिए। 




Image result for bonsai tree and flower




बोनसाई पौधे और फूल भले ही खूबसूरत हों पर इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। अगर इन्हें रखते हैं तो घर के अंदर के विकास को रोक देते हैं। इनका उपयोग वास्तु में ही वर्जित माना गया है।





Image result for vastu picture for factory

                                                                                         
          (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)