Sunday, November 22, 2015

चाहते हैं चैन-सुकून तो याद रखें वास्तु के ये नियम


वास्तु के अनुसार ऐसी कई बातें होती हैं जो किसी परिवार को सुखी और समृद्ध बना सकती हैं। वास्तव में यह शास्त्र प्रकृति की सकारात्मकता पर आधारित है। वास्तु की कुछ बातें ऐसी हैं तो दिखने में बहुत साधारण लगती हैं लेकिन अगर उनका पालन किया जाए तो असर बहुत व्यापक करती हैं।


Image result for tulsi plant



तुलसी से भी घर में सुख-शांति का आगमन होता है। माना जाता है कि जहां तुलसी होती है उस परिवार के लोग अकाल मृत्यु से सुरक्षित रहते हैं। इसलिए वास्तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।



Image result for jhadu

झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां यह सीधे दिखाई न दे। झाड़ू को भी घर की लक्ष्मी कहा गया है क्योंकि यह घर से नकारात्मक चीजें हटाती है। झाड़ू को पैर से स्पर्श नहीं करना चाहिए। रात के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।





Image result for waste materialघर में बहुत पुराना और रद्दी सामान इकट्ठा न करें। पुराने से तात्पर्य ऐसे सामान से है जो अनुपयोगी हो, पूर्वजों व ऐतिहासिक महत्व का न हो। परिवार के ऐतिहासिक महत्व की चीजें जरूर संभालकर रखनी चाहिए। प्लास्टिक का पुराना सामान, बोतलें, पुराने अखबारों का ढेर, फटी चटाई, टूटी चारपाई जैसी चीजें ज्यादा दिनों तक घर में नहीं रखनी चाहिए।


Image result for sweets


हर दिन अपने इष्ट देव का सुबह-शाम पूजन जरूर करें। घर में दीपक जलाएं और भगवान को प्रसाद चढ़ाएं तो सबको वितरित करें। इससे घर के सदस्यों में प्रेम रहता है।





हर अमावस्या को नियमपूर्वक अपने पूर्वजों व पितृ देवों को नमन करें। उनके नाम पर गाय को रोटी खिलाएं और चींटियों के बिल पर भी गुड़ या कोई मीठी वस्तु चढ़ाएं।


Image result for indian family pic

परिवार के सभी सदस्यों का एक सामूहिक चित्र घर में लगाएं, जिसमें वे प्रसन्न मुद्रा में और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए हों। ऐसा चित्र घर में प्रेम व सद्भाव कायम रखने में सहायक होता है। ऐसे चित्रों का संकलन कर उन्हें समय-समय पर देखते रहने से मन में मधुर यादें ताजा रहती हैं।

                                                     
                                                                   
         
                                       

    Image result for vastu picture for factory



No comments:

Post a Comment