Saturday, October 31, 2015

नेगेटिव एनर्जी के कारण खत्म कर लाएं व्यापार में वृद्धि

Image result for illness image                   Image result for illness image

बीमारियां न सिर्फ मनुष्य के शरीर को कमजोर बनाती हैं, बल्कि घर की सुख-शांति में भी बाधा बनती हैं। जिस घर के लोग ज्यादातर बीमार रहते हैं, ऐसी जगह पर वास्तु दोष माना जाता है। बीमारियों की वजह से घर-परिवार में नेगेटिविटी रहती है और कई परेशानियों का कारण भी बनती है। इसलिए, घर के वास्तु दोष तो दूर करने के लिए बीमारियों से बचना चाहिए।

Image result for darkness image


जिस घर या दुकान में ज्यादा समय अंधेरा रहता है, वहां वास्तु दोष माना जाता है। कई लोगों को शाम के समय घर की लाइट या खिड़की-दरवाजे बंद करके रखने की आदत होती है। ऐसा करने की वजह से घर और व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है। इस आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
Image result for dustbin image



गंदगी को सबसे बड़ा वास्तु दोष कहा जाता है। जिस घर या दुकान में या उसके आस-पास गंदगी रहती है, वहां हमेशा गरीबी रहती है। ऐसी जगह पर कभी भी धन नहीं टिकता। साथ ही कई नुकसानों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में वृद्धि करने के लिए दुकान और उसके आस-पास की जगह को साफ रखना बहुत जरूरी है।




लालच को मनुष्य की सबसे बुरी बात माना जाता है। जिस मनुष्य के मन में लालच रहता है, वह पूरे समय अपने लालच को पूरा करने के लिए सोचता रहता है। ऐसे मनुष्य नेगेटिविटी से भरा होता है और पूरे वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। जीवन में सुख-शांति पाने के लिए लालच के भाव को मन में नहीं आने देना चाहिए।

अहंकार में मनुष्य को अच्छे-बुरे किसी का भी होश नहीं रहता है। अहंकार के कारण इंसान कभी दूसरों की सलाह नहीं मानता और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता। जिस मनुष्य में अहम यानी अहंकार की भावना रहती है, उसके घर-परिवार में नकारात्मकता फैलती है। ऐसे मनुष्य को कई परेशानियों और दुखों का सामना भी करना पड़ जाता है। इन सबसे बचने के लिए अहंकार को कभी भी खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

जिन लोगों के मन में दूसरों के लिए घृणा या ईष्या की भावना होती है, वे लोग भी अपने घर या दुकान के लिए वास्तु दोष के कारण माने जा सकते है। जो लोग जलन या ईष्या अपने मन में रखते हैं, वे नकारात्मक सोच वाले होते हैं। ऐसे लोगों की वजह से भी व्यापार में कई परेशानियों और नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।

मूर्खता को भी नकारात्मकता फैलाने वाले कारणों में से एक बताया गया है। जो लोग मूर्ख होते हैं, बिना सोचे-समझे कोई भी काम कर जाते हैं। इनकी वजह से भी घर-परिवार के लोगों को कई तरह के नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, जीवन में उन्नति और लाभ पाने के लिए हर किसी को अपनी सोच और कामों में चतुराई लानी चाहिए।


                                   Image result for vastu picture for factory


No comments:

Post a Comment