अगर आपके काम एक के बाद एक बिगड़ते ही जा रहे हैं, तो आप पवनपुत्र हनुमान का पूजन कीजिए। मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं। इससे आपके बिगड़ते काम पुनः बनने लगेंगे। हर रोज नियमपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। स्नान करने के बाद जब अपने कक्ष में प्रवेश करें तो सबसे पहले हनुमानजी को प्रणाम करें। इससे मनुष्य दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यश और शक्ति प्राप्त करता है।
गाय के शरीर में देवी-देवताओं का वास माना गया है। हर रोज गाय को रोटी खिलाएं। अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। जिस घर से गाय भूखी जाती है वह पाप का भागी होता है। गाय को कभी कटु वचन न बोलें। गाय को नित्य भोजन देने वाले घर में अन्न की कमी नहीं आती। इससे विभिन्न ग्रहदोष और जीवन पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।
पक्षियों पर दया करना भी इसी श्रेणी में आता है। संभव हो तो हर दिन या सप्ताह में किसी एक दिन पक्षियों को दाना डालें और पानी की व्यवस्था करें। पक्षियों को दाना डालने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। अगर कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष हो तो कौवे को मिठाई खिलानी चाहिए। इससे अनिष्ट तथा बाधाओं का निवारण होता है।
कर्ज, आर्थिक संकट जैसी समस्याओं में कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। अगर किसी काम में निरंतर असफलता मिल रही है, काम में मन नहीं लगता तो कांसे के पात्र में सरसों का तेल भरें और उसमें अपना चेहरा देखें। यह तेल किसी को दान कर दें या शनिदेव के मंदिर में चढ़ा दें। इससे आपकी परेशानियों का समाधान हो जाएगा।

(गर्व से कहो हम हैं इंडियन)
No comments:
Post a Comment