Tuesday, February 23, 2016

वास्तु के अनुसार भोजन करने की दिशा

Image result for bhojan thali







Image result for lakshmi


वास्तु  के अनुसार पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से आयु बढ़ती है।

उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से लंबी आयु के साथ ही लक्ष्मी कृपा भी प्राप्त होती है।



Image result for bad dreams

दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से भय बढ़ता है। बुरे सपने दिखाई देते हैं।


पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त नहीं होता। 

Image result for vastu ke anusar bhojan

हमें हमेशा जमीन पर बैठकर ही भोजन करना चाहिए, भोजन की थाली किसी चौकी या आसन पर रखना चाहिए।

 हमें  पूर्व या उत्तर  दिशा की ओर मुख करके भोजन ग्रहण करना चाहिए।



Image result for vastu picture for factory

                                                                                        

    (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)

Sunday, February 21, 2016

घर का वास्तु दोष

Image result for damaged clock

घर में खराब घड़ी, टूटी हुई तस्वीर, टूटे फर्नीचर, टूटे-फूटे बर्तन या घर की छत पर व्यर्थ का सामान पड़ा हो तो उसे वहां से हटा दें। 

यदि घर के दरवाजे व खिड़कियां टूटे या खुलने व बंद होने पर आवाज करते हैं तो तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है


Image result for partition

यदि रसोई के गेट के ठीक सामने बाथरूम का गेट हो तो इस दोष से बचने के लिए बाथरूम तथा रसोई के बीच में एक किसी प्रकार का पार्टीशन खड़ा कर सकते हैं ताकि रसोई से बाथरूम दिखाई न दे।


आग्नेय कोण में रसोई न होने पर गैस चूल्हे को रसोई के आग्नेय कोण में रखकर दोष का निवारण कर सकते हैं। यह भी नहीं कर सकते तो आग्नेय कोण में एक जीरो वाट का बल्ब जलाकर भी इस दोष से बचा जा सकता है।


Image result for plants
घर के बारह आंगन में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाएं, इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलती है। घर में सजाएं गए फूलों को रोज बदलें, सूखे या बासी फूल भी वास्तुदोष का कारण बन सकते हैं।

यदि ईशान कोण में बोरिंग या अण्डर ग्राउंड टैंक आदि न हों तो ईशानकोण में एक जल स्त्रोत लगवा कर दोष का निवारण कर सकते हैं।




Image result for sandalwood agarbatti

यदि भूखण्ड चौकोर नहीं हो तो यह अवश्य देख लें कि लंबाई, चौड़ाई की दोगुनी से अधिक न हो। यदि लंबाई, चौड़ाई से दोगुनी हो तो अतिरिक्त भू-भाग पर एक कमरे का अलग से निर्माण करवाया जा सकता है।


वास्तु दोष को कम करने के लिए और मानसिक तनाव से बचने के लिए घर में चंदन से बनी अगरबत्ती जलाएं। इससे तनाव कम होता है और शांति भी मिलती है।

Image result for vastu picture for factory

                                                                                         

     (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)


कुछ छोटे-छोटे उपाय

Image result for swastik pic
घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो श्रेष्ठ रहता है, लेकिन ऐसा न हो तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, श्रीगणेश का चिह्न लगाना चाहिए।


Image result for basil plantघर के पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं। 

घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम हो तो शुभ रहता है। सम यानी 2, 4, 6, 8 या 10. दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलना चाहिए।


Image result for waste material

घर में फालतू और बेकार सामान नहीं होना चाहिए। इस चीजों से घर में तनाव बना रहता है।


दीवार या छत पर दरार हो तो उन्हें जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए।



Image result for evening light in home

शाम के समय कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी अवश्य करनी चाहिए।

घर में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर राहु ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।




Image result for vastu picture for factory

                                                                                          

     (गर्व से कहो हम हैं इंडियन)